फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद का विवादित बयान, बोले- तनख्वाह से खर्च नहीं चलता, धन के लिए चोरी तो करनी ही पड़ेगी

Mon, 07 Jan 2019 11:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
यूपी में बीजेपी के एक सांसद ने विवादित बयान दिया है। बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी के तनख्वाह को लेकर बिगड़े बोल सामने आए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, बस्ती के जिला पंचायत सभागार में एक युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में ही बीजेपी के बस्ती लोकसभा सीट से सांसद हरीश द्विवेदी ने यह बयान दिया। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सांसद हरीश ने कहा कि अगर कोई सांसद अपने क्षेत्र में कुशलता से काम करना चाहता है, तो उसे कम से कम 12 लोगों की जरूरत है।
विज्ञापन


यदि आप चाहते हैं कि एक सांसद चोरी न करे तो सुविधाएं बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि तनख्वाह से कोई सांसद या मंत्री अपने चुनाव क्षेत्र को नहीं चला सकता। उसके लिए कई दूसरे जुगाड़ करने पड़ते हैं। 

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको बता रहा हूं कि एक वरिष्ठ प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक इन दिनों एक सांसद से ज्यादा कमाता है। यानि की एक सांसद का वेतन वरिष्ठ प्राइमरी के अध्यापक से भी कम है। ऐसे में वो चोरी नहीं करेगा तो कैसे काम चलेगा। 

सांसद ने इस मामले पर पार्टी के बड़े नेताओं से चर्चा भी करने को कहा है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तारीफ करते हुए विधानसभा में भत्ते बढ़ाने की सराहना की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें