गोरखपुर। ‘अमर उजाला’ गोरखपुर संस्करण के नौ साल पूरा होने पर गीडा दफ्तर में स्थापना दिवस समारोह हवन पूजन और सुंदर कांड का पाठ कर बेहद सादगी से मनाया गया। इस मौके को यादगार बनाने के लिए शहर के गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे।
सभी ने बेहद संवेदनशीलता के साथ जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने की ‘अमर उजाला’ की कोशिश की तारीफ की तो अमर उजाला परिवार ने सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को रेखांकित करते हुए इसे और बेहतर करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अशोक कुमार, कमिश्नर पी गुरूप्रसाद, पुलिस उप महानिरीक्षक शिव सागर सिंह, डीएम ओएन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी संजय यादव, जन संपर्क अधिकारी सीपी
चौहान, नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी, अपर जिला पंचायत अधिकारी संतोष सिंह, नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र, संगम रिटेल प्राइवेट लिमिटेड से संदीप टकेड़ीवाल, जालान उत्सव से प्रेमजी जालान, सनलाइन ग्रीन इंफ्रा एवं स्वाद मसाले से विनीत चौधरी मौजूद थे।
सच को सामने लाने के साथ ही सामाजिक सरोकारों को अमर उजाला ने बखूबी निभाया है। हमें पूरा यकीन है कि अपने इस मुहिम को और बेहतर तरीके से अमर उजाला परिवार आगे बढ़ाएगा।
संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर
बेबाक नजरिये के साथ खबरों को पूरा न्याय देते हुए नौ साल पूरा करने पर अमर उजाला को बधाई। पीड़ित और जरूरतमंदों की आवाज को इसी तरह अखबार में जगह दी जाएगी, इसका पूरा भरोसा है।
राजेश कुमार त्यागी, नगर आयुक्त