जिला अस्पताल के बर्न वार्ड की दो एसी खराब हो चुकीं हैं। मरीजों की संख्या ज्यादा है और वार्ड में महज दो ही बेड खाली हैं। पंखे के भरोसे मरीजों को राहत देने की कोशिश की जा रही है। वार्ड में लगी दो अन्य एसी चल जरूर रहीं हैं मगर उनकी कू लिंग ठीक नहीं है। राहत के लिए कई तीमारदार मरीजों को हाथ के पंखे से राहत देने की कोशिश कर रहे हैं।
20 बेड के बर्न वार्ड में मरीजों की राहत के लिए चार एसी लगाई गई हैं। वार्ड को पूरी तरह से बंद रखा जाता है ताकि मरीजों में संक्रमण न फैल पाए। मगर वार्ड की दो एसी पहले ही जवाब दे चुकीं हैं और दो की कूलिंग ठीक नहीं है। ऐसे में मरीजों को सिर्फ पंखे का सहारा है। बर्न वार्ड का यह हाल कोई नया नहीं है।
हर साल वार्ड में एसी का समय से रख रखाव न हो पाने के कारण गर्मी का मौसम आते ही यह खराब हो जातीं हैं और मरीजों की सांसत बढ़ जाती है। हालांकि, इसे लेकर एसआईसी काफी संजीदा रहते हैं और पिछली बार उन्होंने इसके लिए स्टोर इंचार्ज को कड़ी फटकार भी लगाई थी। एसी दो दिन से खराब है मगर उन तक जानकारी शुक्रवार को ही पहुंच सकी है।
दो एसी खराब होने की जानकारी हुई है। इसे ठीक कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
डॉ. एचआर यादव, एसआईसी