फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, छह घायल

Thu, 25 Jul 2019 02:39 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Social media (File Photo)
विज्ञापन

पिपरामौनी चौराहे के पास बुधवार की सुबह सात बजे के करीब रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक समेत छह लोग घायल हो गए। पिकअप में फंसे चालक को निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरामौनी चौराहे के पास गोरखपुर से सोनौली जा रही रोडवेज बस की फरेंदा जा रही पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। पिकअप चालक वाहन में ही काफी देर तक फंसा रहा। स्थानीय लोगों व डॉयल 100 पुलिस के सहयोग से चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

इस हादसे में पिकअप चालक सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया निवासी महादेव (40) व विजय (55) तथा रोडवेज बस में सवार नेपाल के विराटनगर निवासी माधव (35), मुल्ताननगर मेरठ निवासी बृजकिशोर (32), चंदौली निवासी सुदामा (46), नागपुर कुबेरस्थान निवासी नरकान (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। जहां से पिकअप चालक महादेव व विजय की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें