फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऑपरेशन मुलाकात’ से पब्लिक में पैठ बनाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आईजी मोहित अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन मुलाकात’ के तहत सिपाही से लेकर एसपी तक को प्रतिदिन दस लोगों से मिलने का निर्देश दिया। मिलने के बाद पुलिसकर्मी मिलने वाले शख्स को अपना विजिटिंग कार्ड देकर संबंध स्थापित करेगा। इससे पुलिस को वारदातों को नियंत्रित करने में मदद भी मिलेगी।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वायड के कार्यों का निरीक्षण कर एसओ महिला थाना को निर्देश दिया कि वे स्कूलों में जाकर छात्राओं को 1090 के बारे में जानकारी देें। स्कूल प्रबंधन से संपर्क स्थापित कर छात्राओं की सहूलियत के लिए शिकायत पेटिका लगवाई जाएगी। छात्राएं इसमें समस्याएं लिखकर डालेंगी और पुलिस एक सप्ताह में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करेगी। प्रधानाचार्य से संपर्क कर स्कूल गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। डायल 100 की सेवाओं को और सुविधा दी गई है। अब मोबाइल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यदि कोई आपात स्थिति में है और सूचना देना संभव नहीं है तो मोबाइल के जीपीएस से पुलिस लोकेशन पता कर लेगी।
पुलिस आक्रामक भूमिका में नजर आए, लेकिन यह सिर्फ बदमाशों के लिए। बैंक के आसपास संदिग्धों की चेकिग की जाए। दस साल के भीतर बैंक डकैती, बैंक लूट, छितैनी, फायरिंग वाले बड़े गैंग, वाहन चोरों का गैंग, नकबजनों का गैंग जो प्रकाश में आ चुका है, उसकी छंटनी कराई जा रही है। ऐसे बदमाशों पर पुलिस कार्रवाई करेंगी, ताकि आगे वह अपराध कारित न कर सकें। शिवरात्रि के मद्देनजर रुट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश एसपी को दिया। सिर्फ मानक के अनुसार लाउडस्पीकर बजे, डीजे की अनुमति नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पूरा अनुपालन कराया जाए। इस दौरान एसपी हेमराज मीणा, एएसपी अशोक वर्मा, सीओ सुरेंद्र सिंह,सीओ प्रमोद कुमार ,सीओ तनवीर अहमद ,कोतवाल राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें