फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए आजमाई किस्मत

Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
शारीरिक परीक्षा, गेम टेस्ट और स्किल टेस्ट की बाधाओं को पार कर अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेजों के कक्षा छह में दाखिले के लिए गोरखपुर मंडल का ट्रायल गुरुवार को स्पोर्ट्स कॉलेज और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ। दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन वॉलीबाल, हॉकी, बैडमिंटन, क्रिकेट और जूडो में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई । शारीरिक परीक्षा, गेम टेस्ट और स्किल टेस्ट की बाधाओं को पार कर अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन


सर्वाधिक अभ्यर्थियों का जमावड़ा क्रिकेट के ट्रायल के लिए हुआ। उसमें 247 बालकों ने हिस्सा लिया। वहीं बैडमिंटन में 20 अभ्यर्थी ट्रायल देने पहुंचे। स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वॉलीबाल ट्रायल में 26 और हॉकी में 44 अभ्यर्थियों ने दम दिखाया। सर्वाधिक अंक बटोर मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले सभी अभ्यर्थियों की सूची खेल निदेशालय को भेजी जाएगी। वहां से फाइनल सूची जारी होगी। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कालेज सैफई में कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की उम्र एक अप्रैल 2019 को नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अभ्यर्थी प्रवेश आवेदन फार्म पूर्ण रूप से भरकर अपने आधार की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी केवल अपने मंडल से ही प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। यदि अभ्यर्थी के आधार कार्ड पर उत्तर प्रदेश से बाहर का पता है और वह प्रदेश का ही निवासी है तो उसे सामान्य निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आज इन खेलों का ट्रायल

स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य एके पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को स्पोर्ट्स कॉलेज में बालक एवं बालिकाओं की कुश्ती, जिमनास्टिक और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, तैराकी के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें