फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जमीन संबंधी मामले को लेकर 10 दिन पहले हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पहले ही मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बरहन के मडुआडीह टोला में बीते सात जुलाई को काश्तकारी भूमि को लेकर ढोड़ा पुत्र विक्रम व रामबेलास पुत्र विक्रम के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें ढोढ़ा और पत्नी शुभावती देवी को गंभीर चोट आई थी। ढोढ़ा का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। दोपहर बाद परिजन शव लेकर बरवा पट्टी थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शाह मोहम्मद ने बताया कि मारपीट के दिन ही ढोढ़ा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने पर धारा में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें