फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस से आम आदमी की हत्या करा रही सरकार’

Tue, 02 Oct 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। वरिष्ठ सपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी का कहना है कि भाजपा सरकार पहले एनकाउंटर करा रही थी, अब पुलिस वालों से ही आम आदमी की हत्या करा रही है। लखनऊ, गाजियाबाद में बेकसूर लोग पुलिस की गोली का शिकार हुए। प्रदेश में 1977 की इमरजेंसी से ज्यादा बुरी स्थिति है। राम गोविंद चौधरी सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को गुलरिहा के भटहट पहुुंचे थे। इसके बाद वह जिला जेल पहुंचे और मुहर्रम के जुलूस के दौरान उपद्रव व भटहट पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार लोगों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों का विश्वास खो चुकी है। भटहट में जिन लोगों ने उत्पात मचाया उन पर कार्रवाई की बजाय पुलिस ने सड़क से पांच किलोमीटर दूर गांव में रहने वालों पर कार्रवाई की। जबकि घटना के पीछे भाजपा के ही कुछ नेताओं का हाथ है। केंद्र और प्रदेश सरकार सिर्फ हिंदू मुसलमानों को लड़ाना चाहती है। भाजपा न तो राम मंदिर बनवाएगी न ही मस्जिद। उतर प्रदेश में शिक्षक भर्ती में भी धांधली की गई है। जनता अगले चुनाव में इन सभी का हिसाब लेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, सांसद प्रवीण कुमार निषाद, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, जवाहर लाल मौर्या, डॉ. मोहसिन खान, शारदा देवी, राजमती निषाद, विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव, अमरेंद्र निषाद, राघवेंद्र तिवारी राजू, मिर्जा कदीर बेग, सिंहासन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें