गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर आएंगे। यहां वे तीन अक्तूबर को गोरखपुर क्लब में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। जिला प्रशासन की तरफ से प्रोटोकाल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीन अक्तूबर को अपराह्न 2:45 गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 3:10 से 5:30 तक गोरखपुर क्लब में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होने के बाद 5:50 पर वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद चार अक्टूबर को सुविधानुसार वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।