फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश, समाज को आगे ले जाएंगे युवा - रामाशीष

Thu, 07 Jun 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्ष, कानपुर, अवध और काशी प्रांत के स्वयंसेवकों का बुधवार को बौद्धिक सत्र कराया गया। प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक रामाशीष सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और एकात्मक मानववाद पर जानकारी दी। 700 स्वयंसेवकों से कहा कि देश, समाज को युवा ही आगे ले जाएंगे। यही सीख आरएसएस की शाखा और प्रशिक्षण शिविर से मिलती है।
विज्ञापन


चार प्रांतों के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर 19 मई से सरस्वती विद्या मंदिर बिलंदपुर खत्ता में चल रहा है। इसका समापन आठ जून को होगा। इसी सिलसिले में आरएसएस के राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख अनिरुद्ध देश पांडेय बृहस्पतिवार को गोरखपुर आ रहे हैं। वह समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। आरएसएस का समापन समारोह सार्वजनिक होता है। इसमें शहर के तमाम लोग हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया है। स्वयंसेवकों को 40 मिनट के दंडयुद्ध, समता, नियुद्ध और योग का प्रशिक्षण दिया गया है। इसका प्रदर्शन आठ जून को स्वयंसेवक सार्वजनिक कार्यक्रम में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें