फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मना योगी का जन्म दिन

Wed, 06 Jun 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
भाजपा और हियुवा कार्यकर्ताओं ने मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाकर सीएम योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। जगह-जगह पौधे लगाए गए। प्याऊ का उद्घाटन किया गया। हिंदू युवा वाहिनी (हियुवा) ने यूपी के अलग-अलग जिलों में पांच लाख पौधे लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पहली बार सीएम योगी का जन्मदिन मना रहे हियुवा के प्रदेश महामंत्री पीके मल्ल ने दावा कियाकि जिला, महानगर, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय के पदाधिकारियों ने दो-दो पौधे लगाए हैं। इससे पहले गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने सर्किट हाउस के पास पौध रोपण किया, फिर देवरिया बाईपास पर प्याऊ का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा दबे, कुचलों की आवाज बने हैं। वह यूपी को विकास की राह पर ले जाकर युवा, बेरोजगार, महिला, किसान और गरीबों का भला कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, बृजेश मणि मिश्र, ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, प्रेमनाथ शुक्ला, अच्युतानंद शाही, सिद्धांतों घोष, पशुपतिनाथ सिंह मौजूद रहे।

यूपी ट्रक संचालक एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री आरपी सिंह की मौजूदगी में एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा, एसपी सिटी विनय सिंह और आरटीओ डीडी मिश्र ने पौधरोपण किया। साथ ही भंडारा लगाकर जरूरतमंदों को खाना खिलाया।

हवन-पूजन करके सीएम के दीर्घायु होने की कामना की

विश्व हिंदू महासंघ ने हवन-पूजन करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही गोलघर स्थित काली मंदिर में सुंदर कांड का पाठ कराया। अन्न और वस्त्र भी वितरित किया। जिला प्रभारी राधाकांत वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में यूपी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर दिनेश गुप्ता, दिलीप मोदनवाल, राजेंद्र गुप्ता, अर्पित श्रीवास्तव, शिव वर्मा, अर्जुन, सचिन, अंशु पंडित, सतीश चंद्र जायसवाल, राजा, विश्वनाथ वर्मा और सतीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें