फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्रायल में बृजमनगंज के अभय से मिले पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। इस्रायल जाने में भारतीय प्रधानमंत्री को भले 70 साल लग गए लेकिन, भारतीय वहां काफी पहले से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे ही एक प्रतिभाशाली बृजमनगंज क्षेत्र के अभय कसौधन हैं। तीन दिवसीय इस्रायल दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी जिन भारतीयों से मुलाकात की उनमें अभय भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात को अभय ने अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण करार दिया।
विज्ञापन

फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज के हातावेला हरैया निवासी सुरेश कसौधन के पुत्र अभय कसौधन की प्रारंभिक शिक्षा बृजमनगंज में हुई। कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। हैदराबाद से कृषि में पीएचडी की डिग्री हासिल कर वे दिल्ली विश्वविद्यालय में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कॅरियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्हें इस्रायल जाने का मौका मिल गया। वह चार साल पहले इस्रायल पहुंचे और कृषि शोध संस्थान इस्रायल में कृषि वैज्ञानिक के पद पर काम कर रहे हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर अन्य भारतीयों की तरह ही अभय कसौधन ने भी वहां अपना मुकाम बना लिया। वह कृषि वैज्ञानिक के तौर पर इस्रायल में भारत की कीर्ति पताका फहरा रहे हैं।
इस्रायल में अपने देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर फूले नहीं समा रहे अभय कसौधन ने ऐतिहासिक बताया। अभय का कहना है कि प्रधानमंत्री से मिलना उनके साथ ही अन्य भारतीयों के लिए गौरव की बात है। इस सुखद क्षण को वहां के भारतीय संजोकर रखना चाहते हैं। कहा कि पीएम ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर देश के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पीएम के इस कदम की सराहना की।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी से अभय की मुलाकात की खबर उसके गांव हातावेला हरैया पहुंची तो गांव वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। गोरखपुर में रह रहे उसके परिवार में तो बेहिसाब खुशी है। अभय के पिता सुरेश कसौधन और भाई अमित सहित परिवार के अन्य सदस्य प्रफुल्लित हैं। हालांकि परिवार के लोग इस उपलब्धि का ढिंढोरा पीटना नहीं चाहते। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से निकल कर अभय कसौधन ने इजराइल में जाकर बृजमनगंज का नाम रोशन कर रहा है। उससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पीएम ने देश के लोगों से मुलाकात करके पूरा देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार व पूर्व प्रधान गणेश ने अभय को बधाई देते हुए कहा कि वह इजराइल में रहकर देश व क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है इसके लिए ढेर सारी शुभकामनाएं साथ देश के पीएम को भी बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें