फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इलाहाबाद सिटी से चलेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस

Sun, 21 Apr 2019 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गोरखपुर। इलाहाबाद-कानपुर खंड पर रुमा चकेरी स्टेशन के बीच हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से रेल यातायात प्रभावित रहा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि इसकी वजह से कुछ गाड़ियां निरस्त रहीं और कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रविवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर की बजाए इलाहाबाद सिटी से चलाई जाएगी। शनिवार को गोरखपुर से चलने वाली 15004 गोरखपुर कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस का संचलन इलाहाबाद सिटी में निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को ही कानपुर अनवरगंज से चलने वाली वाली 15003 कानपुर अनवरगंज गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस इलाहाबाद सिटी से चलाई गई। वहीं शनिवार को मंडुवाडीह से चलने वाली मंडुवाडीह नई दिल्ली एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।

इनका मार्ग परिवर्तित किया गया

20 अप्रैल को गाजीपुर सिटी से चलने वाली गाजीपुर सिटी आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस लखनऊ-कानपुर होकर चलाई गई।
20 अप्रैल को सीतामढ़ी से चलने वाली सीतामढ़ी आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस को लखनऊ कानपुर के रास्ते चलाई गई।
21 अप्रैल को सीतामढ़ी से चलने वाली सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस को लखनऊ कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

21 अप्रैल को नई दिल्ली से चलने वाली नई दिल्ली मंडुवाडीह एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस सीतामढ़ी एक्सप्रेस।
23 अप्रैल को सीतामढ़ी से चलने वाली सीतामढ़ी आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस।
21 अप्रैल को जयनगर से चलने वाली जयनगर नई दिल्ली एक्सप्रेस।
22 अप्रैल को नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली जयनगर एक्सप्रेस।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें