बच्चाें ने खरीदे पटाखे, अभिभावकों ने पूजा के लिए सामान।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या आने की खुशी बुधवार को एक बार फिर दोहराई जाएगी। शहर एक बार फिर रोशनी से नहाएगा और आतिशबाजी की गूंज विजय का अहसास कराएगी। दिवाली के लिए पूरे दिन लोगों ने तैयारी की। बच्चे जहां पटाखों से पर्व को यादगार बनाने में जुटे रहे, वहीं अभिभावक घर को रोशन करने और पूजा की तैयारी में व्यस्त दिखे।
दिवाली के लिए तैयारी का सिलसिला धनतेरस से शुरू हुआ। वह मंगलवार को भी पूरी रौ में था। सुबह से ही बजार सज गए। चाहे वह पटाखे का बाजार हो, या फिर खान पान के सामान का, खरीदारी करने लोग घरों से निकल पड़े। बाजार में लोगों के साथ बच्चे भी पहुंचे और रुचि के पटाखों की खरीदारी की। अनार, घिरनी, राकेट की विशेष मांग रही। बच्चों की मांग पूरी कर अभिभावकों ने पूजा की सामग्री और खानपान की दुकानों का रुख किया।