फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं पर मिला जनादेश : पंकज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है। सभी को उनका सम्मान करना चाहिए। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा, कांग्रेस एवं गठबंधन प्रत्याशी ने जिले की जनता के प्रति आभार प्रकट किया। सभी ने कहा कि चुनाव परिणाम जो भी रहा हो, जिले के विकास के प्रति गंभीर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

चुनाव में विजयी भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने कहा कि देश की जनता ने सिर्फ एक चेहरा नरेंद्र मोदी को देखा बल्कि उन पर भरोसा जताकर राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम किया है। देश में हुए विकास कार्यों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की बुनियाद पर प्रचंड जनादेश मिला है। अब देश में भ्रष्टाचार, जाति, धर्म के नाम पर बरगलाने की राजनीति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें