गोरखपुर। मतदान फीसदी और कुल मिले मत के लिहाज से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन की शहर लोकसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी जीत हुई है। यह पहला मौका है, जब भाजपा प्रत्याशी को 60.54 फीसदी मत मिले हैं।2014 के लोकसभा चुनाव में 10 लाख 40 हजार 199 मतों की गणना हुई थी। तब भाजपा उम्मीदवार गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को 5 लाख 39 हजार 127 मत मिले थे, जो 51.80 फीसदी थे। जीत का यह अंतर पिछले चुनावों में सर्वाधिक था। इस बार के लोकसभा चुनाव में 11 लाख 84 हजार 635 मतों की गणना हुई है। इसमें से रवि किशन को 7 लाख 17 हजार 122 वोट मिले हैं। हालांकि अधिकतम वोटों के अंतर से चुनाव जीतने के मामले में योगी आदित्यनाथ आगे हैं। मुख्यमंत्री ने 2014 का चुनाव 3 लाख 12 हजार 787 मतों के अंतर से जीता था। अब रवि किशन ने 3 लाख एक हजार 664 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। बांसगांव से भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान को भी 2014 की अपेक्षा ज्यादा वोट मिले हैं।
इस चुनाव में शहर और बांसगांव के प्रत्याशियों को मिले मत
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
रवि किशन शुक्ला भाजपा 717122
रामभुआल निषाद समाजवादी पार्टी 415458
मधुसूदन त्रिपाठी कांग्रेस 22972
जय प्रकाश मिश्रा राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया 1336
सुभाष चंद्र दुबे सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 1982
जितेंद्र कुमार ज्वाला दल 1572
अवधेश कुमार सिंह शाने हिन्द फोरम 1306
डॉ आशीष कुमार सिंह कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 8172
श्याम नारायण यादव प्रगतिशील समाजवादी पाटी 2708
अभिषेक चन्द सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 4319
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
कमलेश पासवान भाजपा 545748
सदल प्रसाद बसपा 392787
सुरेंद्र प्रसाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 8709
लालचन्द राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी 6440
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।