गोरखपुर। महानगर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें सक्रिय सदस्य बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित नेताओं ने कहा कि लोकसभा का उप चुनाव होने वाला है। इस कारण हमें बूथ कमेटियों को दुरुस्त करना है। कार्यकर्ता उस अभियान में अभी से लग जाएं।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव एवं कीर्तिनिधि पाण्डेय ने कहा कि 15 जून तक सक्रिय सदस्य बनाए जाने हैं। सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाएं। महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक सक्रिय सदस्य बनाना है। अब तक चार सौ सक्रिय एवं दस हजार प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं।
बैठक में शकील अंसारी, हीरालाल यादव, ब्यंकटेश्वर नाथ तिवारी अमीरूद्दीन अंसारी, राहुल गुप्ता, उमाशंकर जायसवाल, रौनक श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, विनोद विश्वकर्मा, आफताब आलम, महेंद्र मोहन शर्मा, मोहम्मद हसन, सुरेंद्र यादव, मो. कैश, भवनाथ यादव, लाला निषाद, लालजी यादव, चर्चिल अधिकारी, अफसैन हैदर सहित अन्य कई लोग थे।
- महानगर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में बूथ कमेटियों को भी दुरुस्त करने पर विचार