फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त स्नातक प्रवेश परीक्षाएं खत्म, 22 जून तक परिणाम की तैयारी

Thu, 14 Jun 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी एवं संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए पहली बार आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं बुधवार को खत्म हो गईं। तीन दिनों तक चली परीक्षा के आखिरी दिन सुबह की पाली में बीए की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें शामिल होने के लिए 24012 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 21927 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं शाम को द्वितीय पाली में बीएससी कृषि में 2970 अभ्यर्थियों में 2529 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


आखिरी दिन कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बीए की प्रवेश परीक्षाओं के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। 22 जून तक प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की तैयारी है। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. अजेय कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं की आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। बुधवार को हुई दोनों परीक्षाओं की आंसर की भी गुरुवार को यूनिवर्सिटी प्रवेश की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा के आखिरी दिन छात्र-छात्राओं ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा को काफी सहूलियत भरा बताया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें