फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी गेट पर विद्यार्थियों का हंगामा

Thu, 14 Jun 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
छात्रों ने यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आखिरी दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक पदाधिकारी को पर्यवेक्षक बनाकर यूनिवर्सिटी प्रशासन एक निश्चित तबके के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाना चाह रहा है। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय सिंह और पुलिस से प्रदर्शनकारी छात्रों की नोकझोंक भी हुई। पदाधिकारी को पर्यवेक्षक पद से हटाए जाने के बाद छात्रों का प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान राजीव यादव, अमित सिंहानिया, कृष्णा सिंह, शिवम सिंह, सत्यपाल यादव, राकेश यादव, प्रभात रंजन, अमन शर्मा, धनंजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें