फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम घूम रहा दुष्कर्म का आरोपी

Wed, 18 Oct 2017 11:15 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
बखिरा(संतकबीरनगर)। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले का आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहा है और जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिजनों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


किशोरी की मां का आरोप है कि गांव के एक मनबढ़ युवक ने उसकी एक दस साल की बेटी के साथ पिछले बुधवार को दुष्कर्म किया था। विरोध पर उसे गाली भी दी। वारदात के बाद जाते समय घटना के बारे में किसी को बताने पर जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घटना के दो दिन बाद बखिरा पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी युवक गांव में खुलेआम घूमकर गाली व जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसओ रामभवन यादव ने बताया आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें