फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह आसान करने के लिए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Tue, 25 Dec 2018 12:15 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड पर अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम ने पैडलेगंज से नौसड़ तक सड़ पर के फोरलेन एवं उसके आस-पास से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया। सोमवार को पैडलेगंज से नवीन महेवा गल्ला मंडी तक के बीच सड़क की बायीं तरफ से अतिक्रमण हटवाया गया। मंगलवार को नौसड़ चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन


इसी मार्ग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंडी तक जाएंगे। माना जा रहा है कि उसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। हालांकि प्रशासन की दलील है कि इस अभियान की योजना पहले ही तैयार कर ली गई थी, जो आगे भी जारी रहेगी। सोमवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह और एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा के नेतृत्व में टीम पैडलेगंज से फोरलेन की बायीं ओर से अभियान शुरू किया। पहले दिन रुस्तमपुर तक चले अभियान के दौरान एसपी ट्रैफिक ने सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े चार टेंपो ट्रैवलर समेत 15 ऑटो व कार का चालान किया। देवरिया बाईपास तिराहा पर चालकों को चेताया गया कि अगर वहां कोई गाड़ी खड़ी कर यात्री बैठाते मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान होर्डिंग भी हटाए गए। 30 से अधिक अस्थाई निर्माण ध्वस्त कराए गए।

सड़क के बीच से 75 फीट तक हटेगा अतिक्रमण

सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सड़क के मध्य से 75 फीट के दायरे में आने वाले सभी अतिक्रमण ध्वस्त कराए जाएंगे। बताया कि यह अभियान खत्म होने के बाद निरंतर इसकी निगरानी की जाएगी। किसी ने भी दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

जाम से मिलेगी राहत

पैडलेगंज से लेकर नौसड़ तक जगह-जगह हुए अतिक्रमण से फोरलेन के दोनो तरफ की सड़क सिकुड़ती जा रही थी। पैडलेगंज, देवरिया बाईपास, रुस्तमपुर, सब्जी मंडी और टीपीनगर आदि तिराहों, चौराहों पर बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो और गुमटी, झोपड़ी, सब्जी-फल के ठेलों के चलते जाम लगता है। इस कार्रवाई से जाम से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें