आमद के दूसरे इतवार पर शहर के विभिन्न चर्चों में कार्यक्रम हुए। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा भी हुई।
मसीही कलीसिया चर्च में नाट्य मंचन कर बच्चों ने पृथ्वी की उत्पत्ति से लेकर प्रभु यीशु के जन्म तक के दृश्यों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ. सतीश दास ने कहा कि प्रभु यीशु ने विश्व को भाईचारे का संदेश दिया। रेव्ह राकेश जॉन ने प्रभु यीशु के संदेशों पर प्रकाश डाला। चर्चिल अधिकारी, फिलिप दास, तुषार नेल्सन, आराधना, राबर्ट, राशि नेल्सन, गरसोम कुमार, सांचेज खन्ना, मुस्कान दास, सतीश सैमवेल, सुदीप प्रताप आदि इस मौके पर मौजूद रहे। सेंट जॉन्स चर्च बशारतपुर में रेव्ह संजय विन्सेंट और राप्तीनगर प्रेयर हॉल में रेव्हरन ईश्वर दयाल ने प्रार्थना कराई।
सेंट मार्टिन खरैया पोखरा में रेव्हरन रोशन लाल, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में रेव्हरन डी. अंद्रियास ने विशेष प्रार्थना कराई। शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में रेव्ह डीआर लाल के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। पादरी बाजार स्थित सेंट मार्क चर्च में भी आमद का इतवार परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम भी हुए।