फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के हाथों पुरस्कृत होकर चमके मेधावियों के चेहरे

Sun, 10 Dec 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ सप्ताह भर हुई विभिन्न प्रतियोगिता के 650 मेधावियों को दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में शील्ड, गौरव पत्र, नकद पुरस्कार और मेडल प्रदान कर सम्मानित किए। सीएम के हाथों सम्मानित होने के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह में श्रेष्ठतम संस्था का गुरु गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार, महराजगंज को, श्रेष्ठतम शिक्षक का योगिराज बाबा गंभीर नाथ स्वर्ण पदक दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर के डॉ. राजशरण शाही को, स्नातकोत्तर कक्षाओं में श्रेष्ठतम विद्यार्थी का ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय गोरखपुर की एमएड प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति सिंह को मिला।

स्नातक कक्षाओं में श्रेष्ठतम विद्यार्थी का ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय जंगल धूसड़ के बीए तृतीय वर्ष के छात्र राहुल गिरि को, माध्यमिक वर्ग के श्रेष्ठतम विद्यार्थी का महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गोरखपुर के कक्षा 11 के छात्र राहुल कान्दू को दिया गया। शोभायात्रा में श्रेष्ठ अनुशासन और पथ संचलन के पुरस्कारों कीे भी घोषणा की गई।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में एमपी इंटर कॉलेज रामदत्तपुर अव्वल
शोभायात्रा का प्रथम पुरस्कार महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज रामदत्तपुर, गोरखपुर, द्वितीय पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ विद्यापीठ भरोहिया पीपीगंज और तृतीय पुरस्कार गुरु श्री गोरक्षनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरखनाथ तथा प्रोत्साहन पुरस्कार महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, राज नर्सिग और पैरामेडिकल कॉलेज गोरखपुर को प्रदान किया गया।

इन्हें भी पुरस्कृत किया गया
महाराणा भगवत सिंह स्मृति पुरस्कार काजल राव को, स्व. चौधरी विनोद कुमार स्मृति पुरस्कार राजकुमार वर्मा को, डॉ. हरिप्रसाद शाही स्मृति पुरस्कार प्रियंका जायसवाल को, लक्ष्मीशंकर वर्मा स्मृति पुरस्कार सोनाली कुमारी को, स्व. चंडी प्रसाद सिंह स्मृति छात्रवृत्ति संगम कुमार कन्नौजिया को, स्व. रामनरेश स्मृति पुरस्कार सुनंदा सागर को, सुशीला देवी स्मृति पुरस्कार रत्नांजलि सत्संगी को, मां गंगदेई देवी स्मृति पुरस्कार प्रीति शुक्ला को, चौधरी रामलखन स्मृति पुरस्कार दृष्टि जायसवाल को, चौधरी कृष्णा स्मृति पुरस्कार अभिनव त्रिपाठी को मिला। पं. बब्बन मिश्र स्मृति पुरस्कार संस्थापक समारोह में होने वाले प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर राहुल कान्दू को बारह हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

वरिष्ठ अधिवक्ता प्यारे मोहन ने दिया 50 हजार का चेक
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्यारे मोहन सरकार का अपने जीवन के 101 वर्ष पूरे होने पर सीएम द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह्न एवं उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्यारे मोहन सरकार ने 50 हजार रुपये का चेक महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को भेंट किया और अगले वर्ष से चुने गए एक मेधावी को 3500 रुपये बतौर स्कालरशिप देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें