फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दलित युवक को पीटा, सात लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तरी शुकुलपुर में भूमि विवाद को लेकर रविवार को एक युवक की पिटाई कर दी। युवक के बड़े भाई ने थाना धानेपुर में सात लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के उत्तरी शुकुलपुर गांव के रहने वाले नारंगी पुत्र सालिकराम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके गांव के रहने वाले रामबरन से लंबे समय से भूमि का विवाद चल रहा था।
नारंगी के मुताबिक, रविवार की सुबह उसका छोटा भाई छोटकऊ रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था। तभी गांव के रामबरन, बबलू, अवधेश, रवि, राजेश, गुल्लू व ननकू ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसके भाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडे ने बताया कि नवरंगी की तहरीर के आधार पर एससी -एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें