फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में युवक की मौत, साथी गंभीर

Tue, 22 Oct 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर श्री गांधी इंटर कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दोनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौखड़िया लाला पुरवा निवासी प्रमोद कुमार (19) मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई सूरज के साथ आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए बाइक से नवाबगंज बाजार गए थे। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर श्री गांधी इंटर काॅलेज के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत देख डाॅक्टरों ने दोनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही प्रमोद ने दम तोड़ दिया। सूरज का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें