फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी कराने गई महिला की मौत, पति ने लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय महिला नसबंदी कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गई थी। ऑपरेशन के बाद अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कटरा थाना क्षेत्र के शाहजोत गांव की निवासी फूलमती पत्नी माधवराज को उसके गांव की आशा नसबंदी कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। वहीं पर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति माधवराज ने बताया कि उसके गांव की आशा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से घर आ रही थी।
नसबंदी कराने के लिए बुधवार को उसकी पत्नी को घर से बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। वहां पर तैनात चिकित्सक ने उसका ऑपरेशन किया। पति माधवराज का आरोप है कि का आरोप है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही किया। जिससे उसकी पत्नी की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति ने शिकायत की है। टीम गठित कर मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर किसी डॉक्टर या कर्मी की लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. राधेश्याम केसरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें