फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के पकवान गांव में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाने से महिला की कुचलकर मौत हो गई। महिला के साथ जा रहे उसके भतीजा भी घायल हो गया। जबकि चालक ट्रॉली छोड़ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद पकवान गांव में केसरी सिंह इंटर कॉलेज के पास बरनापुर मार्ग से जा रही एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाइक सवार ओवरटेक करने के चक्कर में फिसल कर गिर गया। ट्रॉली के नीचे आ जाने से महिला मेरूलन्निसा पत्नी अकबाल हुसैन निवासी बडनापुर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भतीजा नाजिम चोटिल हो गया। गन्ना लदी ट्रॉली पकवान गांव के गोकरन नाथ शुक्ल की बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। इस बाबत एसओ ओमप्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें