फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला ने एसपी कार्यालय में आत्मदाह का किया प्रयास

Wed, 08 Jul 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
महिला को पकड़ते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
गोंडा। बेटी की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए उसके हाथ से केरोसिन की बोतल छीन ली।
विज्ञापन


मनकापुर के बंदरहा निवासी रूपाली ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी सिद्धि की नवंबर 2025 में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज के दौरान पहले 50 हजार रुपये जमा कराए और बाद में शव सौंपने से पहले एक लाख रुपये की मांग की। किसी तरह परिजनों और रिश्तेदारों की मदद से रकम जुटाकर अस्पताल में जमा कराई गई, तब जाकर बेटी का शव मिला।

रूपाली का आरोप है कि अस्पताल में उसकी बेटी को गलत ग्रुप का रक्त चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का कहना है कि उसने इस मामले में कई बार शिकायत की, लेकिन अस्पताल के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह एसपी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने मामले में क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी है। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि इस मामले में महिला आयोग से भी जांच का आदेश मिला है। जानकारी करने पर पता चला है कि जो खून चढ़ाया गया था, वह बलरामपुर से मंगवाया गया था। इसलिए सीएमओ बलरामपुर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें