फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जांच समिति गठित, अभियंताओं का धरना खत्म

Wed, 08 Jul 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वार्ता करते अ​भियंता।
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज के अवर अभियंता सुरेश कुमार के निलंबन के मामले में जांच समिति गठित होने के बाद अभियंताओं का तीन दिन से चल रहा धरना बुधवार को समाप्त हो गया। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने दो जुलाई को कंपोजिट विद्यालय दोढ़ेपुर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन का तार टूटने की घटना को आकस्मिक बताते हुए अवर अभियंता सुरेश कुमार का निलंबन निरस्त करने की मांग की थी। इसी मांग को लेकर संगठन के सदस्य अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में तीन दिन से धरना दे रहे थे।

बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाजी और जिलाध्यक्ष चंदन प्रजापति के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव से वार्ता की। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के निष्पक्ष परीक्षण के लिए जांच समिति गठित कर दी गई है। समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट और संगठन की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर अब नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वार्ता के बाद संगठन ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाजी ने बताया कि वार्ता के बाद सभी अवर अभियंता काम पर लौट आए हैं। बैठक में जिला सचिव आमोद कुमार, विद्यासागर, संतोष कनौजिया, अजय गुप्ता, विकास यादव, सुरेश कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें