फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 116 केंद्रों पर खरीदा जाएगा गेहूं, किसानों को सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अब 116 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों के सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने 90 क्रय केंद्र से बढ़ाकर 116 क्रय केंद्र कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में पहली अप्रैल से 90 केंद्रों के माध्यम से सरकारी दर पर गेेहूं ख्ररीद की कवायद शुरु हुई थी। किसानों की सुविधा के लिए 26 और नए केंद्र बनाए गए। जिसके साथ ही अब 116 क्रय केंद्रो के माध्यम से जिले के किसानों का 98 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद जाएगा। पिछले दो दिनों में किसी केंद्र पर खरीद की बोहनी तक नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अभी अधिकांश किसानों ने गेेहूं की कटाई नहीं शुरू किया है।
डिप्टी आरएमओ ने सभी प्रभारियों को केंद्रों को क्रियाशील करने व मानक के अनुरूप गेहूं की खरीद करने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि किसानों को केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसान नजदीकी क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री कर सकेगा। किसानों को केंद्रों पर गेहूं बेचने में किसी तरह की दिक्कत होती है, तो वह सीधे उनके कार्यालय में आकर या फोन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विकास खंड में हो गए कितने केंद्र
विकासखंड - केंद्र
पड़री कृपाल- 6
झंझरी - 14
इटियाथोक -2
मुजेहना- 3
रुपईडीह- 14
करनैलगंज- 4
कटरा बाजार - 14
हलधरमऊ- 4
परसपुर- 11
तरबगंज- 7
बेलसर- 4
नवाबगंज- 9
वजीरगंज -13
मनकापुर- 6
छपिया- 1
बभनजोत- 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें