फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी लगवाकर हटाई जलकुम्भी, हटाते ही आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। टेढ़ी नदी में आए उफान के कारण गोंडा-कटरा बाजार मार्ग पर चंदवतपुर पुल के ऊपर पानी बहने लगा था और एप्रोच भी कट गया। इससे आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मौके पर सपा नेता सूरज सिंह व कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत प्रयास से नदी के ऊपर बने पुल के दोनों तरफ भारी मात्रा में जलकुंभी जमी होने को कारण बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं जलकुंभी हटाया और जेसीबी से नदी की जलुकुंभी हटाई तो पानी पुल के नीचे चला गया। इसके बाद आवागमन फिर से शुरू हो गया।
चंदवतपुर घाट पर बने पुल के ऊपर पिछले दो हफ्तों से तीन फुट पानी का भराव था। ये पुल दो विधानसभा गोंडा एवं विधानसभा कटराबाजार के लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन है।
विज्ञापन

साथ ही इस सड़क से लखनऊ जाने वाले वाहन गुजरते हैं। इस दौरान गांव वालों और शिव संपत, राजेश दीक्षित, सरफराज सोनू, भूपेंद्र सिंह, लालचंद्र गौतम, दिनेश यादव, लिटिल गुप्ता, सूरज गोस्वामी, संजय सिंह, छोटू सिंह, शिवा सिंह, तहजीब, गौरव वर्मा, देशराज भारती, रंजीत सोनकर, शुभम जायसवाल, नीरज पाण्डेय आदि के साथ कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।
विज्ञापन

इसका परिणाम यह रहा कि आधे घंटे में पानी तेजी से बहने लगा और जलभराव की स्थिति कम हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिनों से लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। लगभग 16 किमी ज्यादा चलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें