फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दुकान में बिजली का मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना पर डायल 112 के पहुंचने पर ग्रामीण और उग्र हो गए जिससे टीम को खाली हाथ वापस होना पड़ा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में विद्युत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत विभाग की एक टीम बृहस्पतिवार को गनेशी चौराहे पर बनी दुकानों में मीटर लगाने गई थी।
यहाँ पर एक ही कनेक्शन पर आठ दुकानों में बिजली का उपयोग हो रहा है। टीम द्वारा मीटर लगाने के प्रयास से लोग नाराज हो गए और मीटर न लगाने पर अड़ गए। उपखण्ड अधिकारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग और उग्र होकर टीम पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन

जिसके चलते उपखण्ड अधिकारी ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी लोग नहीं मानें, जिससे टीम को बिना मीटर लगाए खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों कनेक्शन अवैध रुप चल रहे हैं। तमाम लोग घरेलू कनेक्शन पर पावर लोड भी चलाते हैं तथा विजली बिल भुगतान भी नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से इस फीडर को लाइन लास घोषित किया जा चुका है।
स्थानीय लोगों की वजह से ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना क्रम की जानकारी ऊपर के अधिकारियों को दे दी गई है। निर्देश मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें