फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्राओं का बुरके में डांस का वीडियो वायरल, हंगामा

Fri, 30 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। क्षेत्र के निर्मल नगर बल्लीपुर स्थित गुरुचरण श्रीवास्तव एआर इंटर कॉलेज में बीते 26 जनवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर की गई सांस्कृतिक प्रस्तुति का वीडियो वायरल होने से विवाद उत्पन्न हो गया है। वायरल वीडियो में छात्राएं बुर्का पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे लेकर दोनों समुदायों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस प्रस्तुति को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व जैसे संवेदनशील अवसर पर इस प्रकार का कार्यक्रम कराना न केवल अनुचित है, बल्कि यह कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाला भी हो सकता है। मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। वीडियो में छह से अधिक छात्राएं बुर्का पहनकर बॉलीवुड गानों पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कॉलेज पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया व प्रबंधन से जवाबदेही की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख कॉलेज प्रशासन को सफाई देनी पड़ी।
कॉलेज प्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने लिखित रूप से माफी मांगते हुए बताया कि यह प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ‘भूतों की टोली’ नामक मिक्स हॉरर सॉन्ग पर आधारित थी, लेकिन परिधान का चयन त्रुटिपूर्ण हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक से छेड़छाड़ कर इसे भ्रामक रूप में प्रस्तुत किया गया है। यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो विद्यालय परिवार क्षमा प्रार्थी है। कॉलेज प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने मनकापुर कोतवाली में लिखित माफीनामा सौंपते हुए भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित न करने का आश्वासन दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन व प्रधानाचार्य को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज ने दर्ज कराई आपत्ति
मुस्लिम समाज के लोगों ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि कार्यक्रम में हिजाब पहनाकर मुस्लिम लड़कियों से आपत्तिजनक गानों पर डांस कराया गया। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर देने वालों में मो. आसिफ, अरमान, अरिफ, जलील जुबेर, अख्तर, मो. रजा, फरमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शांत हो गया है मामला
कॉलेज प्रबंधक ने लिखित रूप से दोनों समुदाय के लोगों ने माफी मांगी है। सभी ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। अब कोई विवाद नहीं है।
अरिवंद सिंह, मनकापुर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें