गोंडा। जिले के तीन महत्वपूर्ण निर्माणाधीन पुलों के निर्माण कार्य को गति देने व पूरा करने के लिए शासन स्तर से एक और किस्त जारी की गई है।
गोंडा-बस्ती बॉर्डर को जोड़ने वाली ग्राम पंचायत लिदेहना में जग्गूपुरवा के पास चोरघटा घाट पर पुल निर्माण के लिए 2.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। 1.99 करोड़ रुपये से कार्य कराए जा चुके हैं। शेष कार्य पूरे कराने के लिए 10.47 लाख रुपये की किस्त जारी की गई है।
धानेपुर-दतौली मार्ग पर किलोमीटर-12 पर स्थित पुल के निर्माण, स्पान, बॉक्स कलवर्ट और पहुंच मार्ग के कार्य के लिए 1.98 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इसमें से 1.72 करोड़ रुपये से काम पूरा हो चुका है। अब 25.74 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
धानेपुर-दतौली मार्ग पर किलोमीटर-5 में दत्तनगर में निर्माण, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए 5.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। अब तक इस परियोजना के लिए 3.91 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। शेष कार्यों को पूरा करने के लिए 55 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।