फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर पीड़िता का विडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने व उसका वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने चौबीस घंटे में भीतर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती ने रविवार को थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह शौच के लिए गई थी तो एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसका हाथ बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने वारदात का विडियो भी बनाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। इसकी शिकायत लेकर जब पीड़ित व उसके परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उनसे मारपीट की थी।
विज्ञापन

इस बात को लेकर गांव के लोगों ने आक्रोश जताया था। पुलिस ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि सोमवार को बग्गीरोड के पास से आरोपी दिनेश कुमार दूबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें