फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को फंसाकर किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। आरोपी युवक ने जमीन दिलाने के बहाने महिला से 18 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

आरोपी युवक रुपये वापस मांगने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में पीड़ित महिला ने थाना मोतीगंज में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 20 जुलाई को उसका पति घर पर नहीं था। तभी उसके गांव का रहने वाला एक युवक उसके घर पहुंचा और जमीन दिलाने की बात करने लगा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जब वह चाय बनाने रसोईं में गई तो युवक ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच युवक ने मोबाइल फोन से उसका वीडियो भी बना लिया। लोकलाज के डर से उसने पुलिस में शिकायत नहीं की।
महिला ने बताया कि 22 सितंबर को आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी युवक ने उसे अपने पुराने घर पर बुलाया। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि युवक ने न तो उसके पैसे वापस किए और मांगने पर वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है।
महिला का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाने की पुलिस से की तो पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई। मगर बाद में उसे छोड़ दिया। थानाध्यक्ष मोतीगंज ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर दी है, मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आरोपी को थाने लाकर छोड़ने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें