फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन ने घायलाें के परिजनों से पूछा हालचाल

Tue, 11 Jun 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
घायल देवी प्रसाद गुप्ता के भाई हनुमान प्रसाद गुप्ता से वीडियो कॉलिंग पर बात करते केंद्रीय राज्य
विज्ञापन
गोंडा। जिले के लोगों के आतंकी हमले का शिकार होने की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने तुरंत जम्मू प्रशासन से बात करके घायलों के बेहतर उपचार की गुजारिश की। इसके अलावा देवी प्रसाद गुप्ता के भाई हनुमान को वीडियो कॉल कर उन्होंने पूरी मदद का भरोसा दिलाया। कीर्तिवर्धन ने कहा कि चिंता न करिए सब ठीक हो जाएगा। उधर, छपिया के भिखारीपुर में सुबह 11 बजे मनकापुर के उपजिलाधिकारी यशवंत राव, तहसीलदार सतपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल स्नेहलता और भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्रनाथ पांडेय व थानाध्यक्ष कृष्णगाेपाल राय ने पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र पांडेय, सुरेश शुक्ल, प्रधान वेदप्रकाश गुप्ता ने भी घायलों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

गोंडा के सात लोगों के साथ कानपुर के जवाहरनगर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता भी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थे। छपिया के भिखारीपुर निवासी देवी प्रसाद गुप्ता रिश्ते में उनके बहनोई हैं। दिनेश को मिलाकर कुल आठ लोग एकसाथ जम्मू गए थे। देवी प्रसाद गुप्ता, नीलम, प्रिंस, पलक और वजीरगंज के खिरिया मझगंवा निवासी राजेश गुप्ता व बिट्टन तथा गायत्रीनगर मनकापुर निवासी दीपक कुमार राय को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दिनेश गुप्ता का इलाज कटरा स्थित राजकीय चिकित्सालय में हो रहा है।
छपिया के भिखारीपुर गांव निवासी देवी प्रसाद गुप्ता तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। मंझले भाई हनुमान प्रसाद गुप्ता मसकनवा-बभनान मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट पशुओं का चारा (चोकर, दलिया) की दुकान करते हैं। बगल में ही उनके पिता सूर्यनाथ गुप्ता किराने की दुकान करते हैं। छोटे भाई बजरंगलाल गुप्ता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में देवी प्रसाद गुप्ता के पिता सूर्यनाथ गुप्ता, मां इंद्रावती, भाई हनुमान प्रसाद, उनकी पत्नी आरती, भतीजा अंश, भतीजी आराध्या और सृष्टि, छोटे भाई की पत्नी डिंपल व बेटा विनायक रहते हैं।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने आतंकी हमले में जख्मी तीर्थयात्रियों के परिजनों से बातचीत करके उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिलाया। डीएम ने बताया कि हमले का शिकार हुए गोंडा के सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का जम्मू में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही मनकापुर एसडीएम, तहसीलदार और थानाध्यक्ष को छपिया के भिखारीपुर व मनकापुर भेजा गया। डीएम ने बताया कि उन्होंने भी घायलों के परिजनों से फोन पर बात की है। अपर उपजिलाधिकारी विश्वामित्र और पुलिस निरीक्षक श्यामलाल यादव लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से फ्लाइट से जम्मू रवाना हो गए हैं। दोनों अधिकारी गोंडा के घायलों का बेहतर उपचार कराने के साथ ही उन्हें यहां लाने का प्रबंध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें