गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के कंधरा तेजी गांव के एक तालाब में नहाने गए एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। आसरा आवास निवासी घनश्याम का बेटा आशीष (17) सोमवार की सुबह अपने काॅलोनी के साथियों के संग कंधरातेजी गांव के तालाब में नहाने गया था। घनश्याम का आरोप है कि उनका बेटा पानी में डूबने लगा तो साथी छोड़कर भागने लगे। मगर गांव के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और तालाब से आशीष के निकाले जाने के बाद सभी को जाने दिया गया। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।