फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो विवाहिताओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। इनमें से एक महिला का शव छत से लटकता मिला तो वहीं दूसरी महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के कुतुबगंज की रहने वाली कंचन 29 पत्नी राजकुमार का शव मंगलवार की सुबह उसके घर के एक कमरे में छत के हुक से लटकता मिला। कंचन के भाई सुभाष चंद्र मौर्य निवासी ग्राम श्रीनगर बाबागंज ने बताया कि कंचन की शादी पांच वर्ष पूर्व राजकुमार निवासी ग्राम कुतुबगंज के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को अक्सर मारते पीटते रहते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने कंचन को मारकर छत के हुक से लटका दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी घटना में कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम दिनारी की रहने वाली सबीना (32) पत्नी वसी खां की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
दिनारी गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुफ़ीस खां ने बताया कि सबीना अपने मायके ग्राम रजवापुर गई थी। देर शाम वह एक युवक के साथ वापस घर लौटी तो कुछ देर बाद ही उसे उल्टी होने लगी।
देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई, उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संबीना का पति वसी खां गुजरात में रहता हैं।
उसके ससुर रिश्तेदारी में गये थे, सास की पूर्व में मौत हो चुकी है। घर पर वह अकेले रहती थी। वह अपने मायके गई थी, जहां से देर शाम वापस अपने घर लौटी थी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें