तुलसी जन्मभूमि न्यास व सनातन धर्म परिषद की ओर मनाई गई तुलसीदास जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
परसपुर (गोंडा)। जिस प्रकार अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बना है। उसी प्रकार तुलसी जन्मस्थली भी ख्याति प्राप्त करेगी। यह बातें श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास व सनातन धर्म परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में तुलसीपुर के विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहीं। उन्होंने कहा जिस तरह हिंदू सनातन समाज के लिए अयोध्या, मथुरा व काशी पूज्य है। उसी तरह गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्मस्थली भी हम सभी के लिए पूज्य है।
सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी के सहयोग से यहां मंदिर का निर्माण हो रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, परसपुर विकास मंच के अरुण कुमार सिंह, साहित्यकार डॉ. हनोमान प्रसाद दुबे, कवि डॉ. संत शरण त्रिपाठी संत, वीरेंद्र विक्रम तिवारी बेतुक, कन्हैयालाल वर्मा मधुर, ओमप्रकाश मिश्र, गोमती प्रसाद त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त किए।
गोस्वामी जी को किया नमन
तुलसी जयंती पर नगर पंचायत परसपुर के भौरीगंज मार्ग स्थित गोस्वामी तुलसीदास पार्क में चेयरमैन वासुदेव सिंह, सभासद सिद्धांत शुक्ल, सभासद कृष्णकुमार सैनी, राजू सैनी, अर्जुन गुप्ता, रमेश यादव व मुन्ना जायसवाल सहित अन्य लोगों ने गोस्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तुलसी स्मारक इंटर काॅलेज में भी तुलसी जयंती की पूर्व संध्या पर अखंड रामायण का पाठ हुआ। समाप्ति के बाद हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह, राजू सिंह, भरत सिंह, एनके सिंह, अंकित सिंह व रामराज मौजूद रहे।