फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदान बनाकर निखारी जाएंगी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। ग्रामीण इलाकों में खेल संसाधनों की कमी के कारण युवाओं की प्रतिभाएं उभर नहीं पाती हैं। यहां संसाधन अगर उपलब्ध करा दिया जाए तो तमाम युवा व छात्र खेलकूद में अपना परचम लहरा सकते हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में युवाओं में खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए खेलकूद के मैदान विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

खेल मैदान बनने के बाद युवा कबड्डी, वॉलीबॉल, जैसे खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। मंगलवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रिया यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर विकास खंड के सभी न्याय पंचायत में एक-एक खेल मैदान विकसित किया जाना है।
कहा कि मनरेगा योजना से चयनित जमीन का समतलीकरण कराया जाएगा। इसके बाद मैदान के चारों ओर पौधरोपण कराया जाएगा। न्याय पंचायत महादेवा तथा लव्वाबीरपुर में खेल मैदान के लिए जमीन का चयन किया जा चुका है। बाकी न्याय पंचायतों में भी जमीन चयन का प्रयास किया जा रहा है। युवा कल्याण विभाग संसाधन उपलब्ध कराएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे खिलाड़ी निकलेंगे जो खेल जगत में अपना व देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें