फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बटी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप बुधवार को मालगाड़ी की कपलिंग अचानक खुल गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। इस बीच अप ट्रैक लगभग 40 मिनट तक बाधित रहा। बाद में मालगाड़ी के दोनों हिस्सों को जोड़कर बभनान रेलवे स्टेशन लाया गया और यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

बभनान स्टेशन के पश्चिम फूलपुर क्रॉसिंग के पास मंगलवार की शाम लगभग 7:20 बजे गेटमैन रवि कुमार मौर्या ने स्टेशन मास्टर बभनान को सूचना दी कि रेलवे गेट संख्या 224सी पर गोंडा की तरफ से आ रही डाउन मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई है। स्टेशन मास्टर ने सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। इसके बाद इंजीनियरिंग और मेंटीनेंस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और मालगाड़ी को ठीक किया। बाद में लगभग आठ बजे आवागमन के लिए ट्रैक बहाल हुआ। कपलिंग टूटने की इस घटना से 19615 जयपुर एक्सप्रेस, 15204 बरौनी एक्सप्रेस, 12532 इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेनें प्रभावित हुईं। स्टेशन मास्टर निरंजन यादव ने बताया कि कपलिंग खुल गई थी। सही कराकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस बीच लगभग 40 मिनट तक अप रेलवे ट्रैक बाधित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें