फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक आईडी पर कर रहा था ई-टिकट का अवैध कारोबार, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने फेंक आईडी से चल रहे ई-टिकट के धंधे का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से आरपीएफ ने 10 ई-टिकट, कंप्यूटर, मोबाइल फोन व 2100 रुपया नकदी बरामद की है। यह जानकारी आरपीएफ के सीआईबी शाखा के प्रभारी निरीक्षक प्रणय कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि खरगूपुर में रेल टिकट का अवैध कारोबार हो रहा है। इसी सूचना पर दरोगा लाल साहब सिंह व सुग्रीव की टीम ने नसीम फोटो स्टूडियो व जन सेवा केंद्र बिशुनापुर बेलभरिया थाना खरगूपुर पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान स्टूडियो से पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नसीम निवासी बिशुनापुर थाना खरगूपुर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस को नसीम के पास से 10 ई-टिकट, एक कंप्यूटर, एक मोबाइल फोन व 2100 रुपया नकद बरामद हुए। पकड़े गए नसीम के खिलाफ आरपीएफ ने धारा 143 रेल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरपीएफ के सूत्र बताते हैं कि फेक आईडी के सहारे चल रहे इस ई टिकट के धंधे के तार दूर तक फैले होने की आशंका है। ऐसे में पकड़े गए आरोपी से हुई पूछताछ के आधार पर रेलवे पुलिस जल्दी कुछ और स्थानों पर भी छापे मार कर गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें