फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में मुस्कान और शुभांकर ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
फोटो-11-गोंडा के एम्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल उत्तीर्ण होने पर खुशी जतातीं छात्राएं। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शनिवार को दोपहर में घोषित हुआ। हाईस्कूल के परीक्षार्थी प्रदेश की टॉपटेन सूची में आने से चूक गए, लेकिन इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में दो छात्रों ने टॉपटेन सूची में स्थान बनाया है। मेधावियों की सफलता पर कॉलेज से लेकर घरों तक लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इंटरमीडिएट में प्रदेश की टॉपटेन सूची में छठवें स्थान पर छात्रा मुस्कान शुक्ला रहीं, वहीं आठवें स्थान पर शुभाकंर तिवारी रहे। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87. 02 फीसदी व इंटरमीडिएट का 89. 26 फीसदी रहा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल में पंजीकृत 46,253 में 41330 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 35,966 परीक्षार्थी सफल रहे। हाईस्कूल का परिणाम 87. 02 फीसदी रहा। इसी तरह इंटरमीडिएट में पंजीकृत 34,666 में 32157 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 28,704 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडियट का परिणाम 89. 26 फीसदी रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम जारी हो गया है। उन्होंने जिले स्तर से टॉपटेन की सूची जारी की है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने परीक्षार्थियों को बधाई दी और कहा कि सभी छात्र व छात्राएं आगे बेहतर शिक्षा हासिल कर मुकाम हासिल करें। इस बार बोर्ड परीक्षा देर से हुई थी और कॉपियों का मूल्यांकन भी देरी से हो सका। इसके पहले साल 2021 में कोविड संकट के चलते बिना परीक्षा के ही छात्रों को कक्षोन्नति दी गई थी। साल 2020 में परीक्षा तो हो गई थी, लेकिन कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान कोविड संकट की शुरुआत हो गई थी। जैसे- तैसे मूल्यांकन कराकर परिणाम जारी हुआ था।
विज्ञापन

हाईस्कूल की जिले स्तर की मेरिट सूची में रोजवुड इंटर कॉलेज के पांच छात्रों ने स्थान बनाया, वहीं इंटर की प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में आठवें स्थान पर शामिल शुभांकर तिवारी इस कॉलेज के हैं। कॉलेज प्रबंधक अमित पांडेय ने मेधावियों को सम्मानित किया।
हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम पर एक नजर
पंजीकृत छात्र - परीक्षा में शामिल छात्र - उत्तीर्ण छात्र - प्रतिशत
46253 - 41330 - 35966 - 87. 02
इनसेट
इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम पर एक नजर
पंजीकृत छात्र - परीक्षा में शामिल छात्र - उत्तीर्ण छात्र - प्रतिशत
34666 - 32157 - 28704 - 89. 26
इनसेट
वर्ष 2020 हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम पर एक नजर
पंजीकृत छात्र - परीक्षा में शामिल छात्र - उत्तीर्ण छात्र - प्रतिशत
45489 - 41446 - 33263 - 80. 26
वर्ष 2020 इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम पर एक नजर
पंजीकृत छात्र - परीक्षा में शामिल छात्र - उत्तीर्ण छात्र - प्रतिशत
38897 - 35912 - 26362 - 73.41
कक्षोन्नति से 2021 का जारी हुआ था परिणाम
कक्षा - छात्रों की संख्या
हाईस्कूल - 47907
इंटरमीडिएट - 38834
हाईस्कूल जनपद के टॉपटेन (2021)
छात्र - स्कूल का नाम - अंक
देव शरण तिवारी - रोजबुड इंटर कॉलेज - 569
राम कुमार शुक्ल - रोजबुड इंटर कॉलेज - 568
रोहन शुक्ल - रोजबुड इंटर कॉलेज - 568
प्रिया जायसवाल - आरएसजेआर इंटर कॉलेज - 568
विश्वकीर्ति - रोजबुड इंटर कॉलेज - 566
अनमोल श्रीवास्तव - रोजबुड इंटर कॉलेज - 562
अनुष्का शुक्ला - शिव पब्लिक इंटर कॉलेज - 561
सौम्या पांडेय - किसान इंटर कॉलेज - 559
शिवानी मिश्रा - सरस्वती विद्या मंदिर - 557
रिदिमा सिंह - श्रीचित्रगुप्त इंटर कॉलेज - 556
अबुजैद - पीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज - 555
जयंत कुमार यादव - बीएसएसएसएस इंटर कॉलेज - 554
इंटरमीडिएट जनपद के टॉपटेन
छात्र - स्कूल का नाम - अंक
मुस्कान शुक्ला - पार्वतीदेवी इंटर कॉलेज - 467
शुभाकंर तिवारी - रोजबुड इंटर कॉलेज - 463
जान्हवी द्विवेदी - आईआई पी इंटर कॉलेज - 448
अंजली मिश्रा - श्रीश्यामलाल मिश्र इंटर कॉलेज- 448
हर्षिता मिश्रा - सरस्वती विद्या मंदिर - 445
सत्यम शुक्ल - आर इंटर कॉलेज - 442
अंशिका पांडेय - पीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज - 441
वर्णिमा श्रीवास्तव - महार्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज - 438
आलोक कुमार - आर इंटर कॉलेज - 437
सुरभि तिवारी - आरपीएसएसबीआई इंटर कॉलेज - 437
अनीता मिश्रा - हरिकृष्ण ओझा इंटर कॉलेज - 436
आस्था सिंह - सुभांष इंटर कालेज - 435
राम शेखर मिश्र - शिवशक्ति इंटर कॉलेज - 435
साक्षी मिश्रा - भगवान बख्श सिंह शांति सिंह इंटर कॉलजेज - 435
प्रियांशी मिश्रा - डॉ. बीआर आंबेडकर इंटर कॉलेज - 435
टॉपटेन सूची में बेटियों ने लहराया परचम
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉपटेन सूची में बेटियों का दबदबा दिखा। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में अंकों के आधार पर 12 परीक्षार्थी शामिल किए गए हैं। जिसमें पांच बेटियां स्थान बनाने में सफल रहीं। इंटरमीडिएट की प्रदेश स्तरीय सूची में एक छात्रा शामिल हैं, साथ ही जिले स्तर पर टॉपटेन की सूची में 15 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें 10 बेटियों ने स्थान बनाया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉपटेन सूची में 27 परीक्षार्थियों में 15 बेटियां शामिल हैं। उन्होंने एक बार फिर खुद को आगे कर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें