फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा धमकाकर नाबालिग से छह महीने तक करता रहा दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाला अधेड़ अपने ही गांव के रहने वाली एक नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाना धानेपुर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन

धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया पीड़िता के मुताबिक छह महीने पहले उसके गांव के ही रहने वाले एक अधेड़ ने उसे जरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया था। आरोपी ने इस घटना की जानकारी घर वालों को देना पर उसे जान से मार देने की धमकी दी थी।
पीड़ित ने डर के कारण परिवार वालों के घटना की जानकारी नहीं दी। इससे आरोपी को मनोबल बढ़ता गया और उसने कई बार नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बीच बालिका गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

परिवार वालों ने जब उसके शरीर में बदलाव देखा तो उससे पूछताछ शुरू की। इस पर बालिका ने पूरी घटना परिजनों को बताई। मंगलवार को परिवार के लोग धानेपुर थाने पर पहुंचे और पीड़िता के साथ हुए घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी मेहीलाल को अरेस्ट कर लिय। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपी को दस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें