फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ब्लॉकों में एक साथ हुई मतगणना

Mon, 14 Dec 2015 12:10 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए रविवार को सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो गई। घने कोहरे व कड़ाके की सर्दी के बावजूद मतगणना केंद्रों पर भारी भीड़ जुट गई। पांच बजे से ही मतगणना कर्मी व एजेंट केंद्रों पर जुटने लगे।
विज्ञापन


जिले के सभी नौ केंद्रों पर निर्धारित समय से मतगणना शुरू हो गई। कड़ाके की सर्दी व कोहरे के चलते लोगों को मतगणना स्थलों तक पहुंचने में काफी दिक्कतें आईं।

मीडिया को मतगणना स्थलों दूर मीडिया सेंटर बनाकर रोका गया था। देर शाम तक मतगणन का कार्य जारी रहा। प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए हलकान रहा।
विज्ञापन


तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिर्जापुर में वोटों का अंतर कम होने के कारण पुनर्मतगणना कराई गई। पुनर्मतगणना में श्यामादेवी को पांच मतों से विजयी घोषित किया गया। श्यामादेवी को 568 तथा उनकी प्रतिद्वंदी कुसुम को 563 मत मिले।

बलरामपुर सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत दूल्हा बल्लीपुर में कई बार मतगणना कराई गई। प्रत्याशी वाजिद अली को 182 और गुड्डू को 180 वोट मिले।

दोनों प्रत्याशियों को दावा था कि उनको 182 वोट मिले। कई बार पुनर्मतगणना में गुड्डू को 180 व वाजिद अली को 182 वोट मिलने की घोषणा प्रशासन ने की।

दूसरी बार पुनर्मतगणना हुई तो दोनों लोगों को 180-180 वोट मिलने की घोषणा प्रशासन ने की। दोनों प्रत्याशियों को विवाद अंतिम निर्णय के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक जीत-हार का फैसला नहीं हो सका था।

गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगवा से निशक्त सलाहुद्दीन ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। सलाहुद्दीन पोलियोग्रस्त हैं। इनका दोनों पैर बेकार है।

सलाहुद्दीन के अंदर गांव के विकास का जबरदस्त जज्बा है। चुनाव जीतने के बाद सलाहुद्दीन ने कहा कि गांव के लोगों ने जिस उम्मीदर को लेकर उन्हें गांव के विकास की कमान सौंपी है वह ग्रामीणों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को भी साथ लेकर तथा द्वेष व भेदभाव मिटाकर काम करने का मन सलाहुद्दीन ने बनाया है। चुनाव में सलाहुद्दीन को 70 मतों से जीत हासिल हुई है।

पंचायत चुनाव में युवा प्रत्याशी भी गांव की सरकार के लिए लोगों की पसंद बने हैं। गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नवानगर में 23 वर्षीय उत्कर्ष सूर्यवंश ने अपने प्रतिद्वंदी को 31 मतों से हराकर जीत हासिल की है।

उत्कर्ष को 318 तथा उनके प्रतिद्वंदी एहसान उल्ला को 287 मत मिले। उत्कर्ष ने बताया कि वह अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें