फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री से उम्मीदें पूरी होने की आस

Sat, 21 Nov 2015 10:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बलरामपुर की जनता से किए गए वायदों को साकार करने के लिए रविवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु और उनकी टीम गोंडा होते हुए बलरामपुर जाएगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु की एमआर स्पेशल ट्रेन गोंडा में पांच मिनट रुकने के बाद बलरामपुर के लिए रवाना होगी। जहां वह देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली से जन्मस्थली तक चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस (बलरामपुर टू ग्वालियर) ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद यहीं से वह बढ़नी चले जाएंगे। जहां वह गोंडा-बढ़नी के बीच चलने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलमंत्री के दौरे को देखते हुए जहां रेलवे की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं गोंडा जनपद के लोगों को उम्मीद है कि रेलमंत्री करीब डेढ़ सौ से साल पुराने हो चुके आदर्श की श्रेणी में गिने जाने वाले गोंडा रेलवे स्टेशन को विशेष पैकेज दिए जाने की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही इलाहाबाद व दिल्ली के अलावा तीन साल से मेमो ट्रेन के संचालन में लगे अड़ंगे को दूर करवाकर जल्द ही यहां के लोगों को राजधानी लखनऊ तक की यात्रा के लिए मेमो का तोहफा देंगे। हालांकि रेलमंत्री इन मांगों में से कितनी मांगों को पूरा करते हैं, यह तो समय ही बताएगा।
विज्ञापन


रेलमंत्री से लोगों की ये हैं मांगें
-गोंडा से बाराबंकी के बीच जल्द शुरू किया जाए मेमो ट्रेन का संचालन
-मनकापुर से इलाहाबाद चलने वाली ट्रेन को गोंडा से चलाया जाए
-गोंडा से सीधे दिल्ली के लिए चलाई जाए ट्रेन
-मनकापुर-गोंडा के बीच बने डायवर्टेड रूट, ताकि आसानी से गोंडा पहुंचे ट्रेन
-सप्तक्रांति, गरीबरथ, बिहार सम्पर्क क्रांति, न्यूजलपाई गुड़ी, अजमेरशरीफ ट्रेन का गोंडा में हो ठहराव
-रेलवे स्टेशन से सेमरा कॉलोनी और सोनी गुमटी के बीच बनाया जाए ओवरब्रिज
-अलग से बनाया जाए रनवे, ताकि बुजुर्ग, बीमार और निशक्तों को स्टेशन पहुंचने में न हो दिक्कत
-आदर्श होने के नाते गोंडा रेलवे स्टेशन को हाईक्लास सिटी के तौर पर डेवलप किया जाए
-बिजली से चलने वाली ट्रेन के लिए गोंडा में खुले इलेक्ट्रिक डीजल शेड
-गोंडा में ट्रेनों की धुलाई के लिए अलग से बनाई जाए वाशिंग पिट लाइन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें