फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी संचालक से हुई लूट का पर्दाफाश, अन्तर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार के अशोकपुर मोड़ के पास ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अंतर जनपदीय गिरोह के एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरे के पास से लूटी गई 43800 नकदी, लूट में प्रयुक्त बाइक व तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के चौहट्टा गांव का रहने वाला सुधांशु भारती बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। 27 सितंबर की दोपहर वह मुख्यालय के बैंक ऑफ इंडिया से चार लाख रुपये लेकर बाइक से ग्राहक सेेवा केन्द्र जा रहा था।
तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे रूपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने सुधांशु की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कटराबाजार, एसओजी/सर्विलांस टीम को लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बुधवार को चरेरा जगतापुर मोड़ के पास से अभियुक्त रघुनंदन बरवार निवासी छजवा थाना मोतीगंज को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के 43800 रुपये, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था।
एएसपी ने बताया कि रघुनंदन शातिर किस्म का अंतर जनपदीय लुटेरा है। उसपर गोंडा के अलावा प्रतापगढ़, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, जौनपुर व सुल्तानपुर में लूट, चोरी, सेंधमारी, जानलेवा हमले व मादक पदार्थों की तस्करी जैसे तकरीबन डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें