फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शीशा टूटने पर बस चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे से टकराई बोलेरो

Sat, 01 Jun 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा-उतरौला मार्ग पर लखनीपुर गांव के पास हादसे के बाद खड़ी बस। -संवाद
विज्ञापन
बोलेरो चालक समेत छह जख्मी, दो गंभीर, गोंडा से उतरौला जा रही थी निजी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर शनिवार की दोपहर गोंडा से उतरौला जा रही निजी बस का अचानक आगे का शीशा टूट गया। इस पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे से आ रही बोलेरो बस से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो चालक समेत छह लोग जख्मी हो गए। सभी को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

लखनीपुर गांव के ज्ञानचंद व पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर गोंडा से आ रही निजी बस उतरौला जा रही थी। बस किसान सेवा केंद्र लखनीपुर के पास पहुंची थी तभी चालक की सीट के सामने लगा शीशा अचानक टूट गया। इस पर चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही बोलेरो बस से टकरा गई। इससे बोलेरो चालक बलरामपुर जिले के रेहराबाजार थाना क्षेत्र के महादेईया बनगंवा गांव निवासी सरदार अली (38) व इसी गांव के मोहम्मद फैय्याज (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बोलेरो सवार तीन महिलाओं समेत एक युवक को मामूली चोटें आईं। सभी का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया। ज्ञानचंद ने बताया कि महादेईया गांव के कुछ लोग बोलेरो से कोतवाली देहात क्षेत्र के खोरहंसा बाजार अंतिम संस्कार में गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बस व बोलेरो को थाने ले आया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें