फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदी आशा बहू, मौत

Sat, 29 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
विज्ञापन
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के लोहारनपुरवा गांव के मजरा धोबहाराय की एक आशा बहू ने पति से हुई कहासुनी के बाद शनिवार की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस मामले में आशा बहू के भाई ने कटराबाजार थाने में पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के छिटनापुर गांव के रहने वाले सूर्यलाल मिश्रा ने बताया कि उसकी बहन लक्ष्मी देवी (35) की शादी पड़ोसी गांव धोबहाराय के रहने वाले सुरेश तिवारी के साथ हुई थी। उसकी बहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में धोबहाराय गांव से आशा बहू के रूप में कार्यरत थी।

सूर्यलाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी बहन ने मोबाइल फोन अपने बेटे को खेलने के लिए दे दिया था। इसी बात को लेकर लक्ष्मी व सुरेश के बीच कहासुनी हो गई थी। नाराज सुरेश ने लक्ष्मी व बेटे शिवम (13) की पिटाई कर दी। इस मारपीट की सूचना पर रात में ही मायके वाले लक्ष्मी के घर आए और दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 5.30 बजे लक्ष्मी घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर चली गई और मुंबई से गोरखपुर की तरफ जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। लक्ष्मी के बेटे शिवम ने बताया कि वह पीछे से मां को आवाज लगाता रहा, लेकिन ट्रेन के शोर में उसकी आवाज दबकर रह गई।

शिवम ने बताया कि इस घटना के बाद वह अपनी ननिहाल छिटनापुर पहुंचा और मामा को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में सूर्यमणि ने सुरेश तिवारी के खिलाफ कटरा बाजार थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पीएन तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें